भारत और कतर ने आज नई दिल्ली में निवेश पर संयुक्त कार्यबल की पहली बैठक की

रिपोर्ट:-शमीम
भारत गणराज्य और कतर राज्य के नेतृत्व के दृष्टिकोण के अनुरूप और निवेश सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से, भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्यबल (जेटीएफआई) की पहली बैठक आज नई दिल्ली, भारत में आयोजित की गई।
संयुक्त कार्य बल की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव श्री अजय सेठ और कतर सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव महामहिम मोहम्मद बिन हसन अल-मलकी ने की।

पारस्परिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने की भावना से, निवेश पर संयुक्त कार्यबल ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी और नवाचार तक के विविध क्षेत्रों में त्वरित विकास, निवेश के अवसरों और सहक्रियात्मक सहयोग के लिए सामूहिक क्षमता का लाभ उठाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

जे.टी.एफ.आई. ने भारत और कतर के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया है, जो साझा मूल्यों, समान उद्देश्यों और समावेशी विकास के लिए साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।



