Advertisement
झारखंडभारत
Trending

जोसेफ माल्टो और जीमती रूशीला मालतो के संयुक्त अध्यक्षता में भतभंगा पंचायत के सम्मानित लोगों ने तिलका मांझी मेला से संबंधित एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। दोपहर 02:00 बजे वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 2 जोसेफ मालतो ओर वार्ड सदस्य संख्या 1 से जीमती रूशीला मालतो के संयुक्त अध्यक्षता में भतभंगा पंचायत के सम्मानित लोगों ने तिलका मांझी मेला से संबंधित एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मौजूद अतिथि के रूप में चमदी पहाड़ के ग्राम प्रधान नारायण पहाड़िया उपस्थित हुए।
आज की बैठक में विशेष रूप से एक 11 फरवरी 2026 को होने वाली शहीद तिलका मांझी जन्म दिवस मेला एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के विषय में चर्चा किया गया।
आज की बैठक में यह बातें सामने रखी गई प्रतिवर्ष तिलका मांझी शहादत दिवस 13 जनवरी एवं जन्म दिवस यानी जयंती 11 फरवरी को चमदी रक्षण स्थान के मैदान में मनाया जाता है लेकिन इस साल उक्त कार्यक्रम में विवाद उत्पन्न होने के कारण दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा खेल और मेला से संबंधित सूचना विवरण किया गया है राम पहाड़िया जो बिगत 12 13 वर्षों से खेल व मेला का आयोजन करते आ रहे हैं उसने मेला वह खेल के लिए अनुमति प्राप्त करने हेतु एसडीओ साहब राजमहल तथा थाना प्रभारी तालझारी को आवेदन समर्पित किए हैं ।एक गुट जिसमें खेल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र माल्टो तथा सचिव जोशुआ माल्टो के द्वारा उसी दिन कार्यक्रम रखने के कारण रामा पहाड़िया द्वारा उचित कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी तालझारी को एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसकी पंचायती दिनांक 04.02.2026 को हुआ। समिति को देखते हुए थाना प्रभारी तथा एसडीओ साहब तालझारी आंचल द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक लगाया गया। जब तक इस पर उचित निर्णय नहीं होता है या आपसी सहमति नहीं बनती है इसकी सूचना मिलने के बाद भतभंगा पंचायत के विभिन्न गांव के सम्मानित लोग आपस में सबों के सहमति से समझौता कर इस समस्या का समाधान निकालने हेतु आज दिनांक 07.02.2026 को चमदी गांव में बैठक रखा गया आज की बैठक में यह बातें सामने कहीं और चांदी पहाड़ के ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रामा पहाड़िया मेला का आयोजन करते आए हैं और वही करेंगे स्थिति का अवलोकन से पता चला कि कुछ लोगों को बहकाया गया जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ ग्रामीणों के बातों से पता चला कि यह लोगों को रामा पहाड़िया से कोई खास दिक्कत नहीं है और रामा पहाड़िया को मेला लगाने हेतु स्वीकृति प्रदान करने के पक्ष में है समस्या मेला कमेटी को लेकर ही है अतः आज पंचायत के सम्मानित लोग ने मत निर्णय लिया कि आज की बैठक में भातभंगा पंचायत के प्रत्येक पहाड़िया गांव के कमेटी हेतु कुछ नाम चुने जाएंगे। जिसको रामा पहाड़िया तिलका मांझी के शहादत दिवस तथा जयंती में लगने वाले मेला एवं फुटबॉल खेल में कमेटी इस सूची में सदस्य के रूप में शामिल करेंगे साथ ही सभी ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों समाज सेवीओ को अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे उनके संस्था के लोग सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाए जाएंगे। उनको भी मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।
आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सूची को खेल समिति के सचीव रमा पहाड़िया को सौप जाए ताकि वह संशोधन कर इनको खेल समिति का सदस्य बनाया। खेल का संचालन सुचारु रूप से करें पंचायत समिति सम्मानित लोग खेल मेला को निगरानी रखेंगे आज के बैठक में उपस्थित सम्मानित लोग समय-समय पर रमा पहाड़िया सुझाव देने का काम करेंगे वह कार्यक्रम पर निगरानी करेंगे।इसकी सूचना तालझारी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक का निर्णय लिया गया इसके उपरांत आज की बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। जोसेफ माल्टो, रूशीला मालतो, महेश पहाड़िया, मेशा पहाड़िया, देवा पहाड़िया, ज्वेल मालतो, लखन मालतो,अरुण मालतो,विशाल मालतो,प्रकाश मालतो, बिजली पहाड़िया, मिखाईल मालतो, नितिन मालतो, कमलेशन मालतो,नाथानियाल मालतो उपस्थित हुए थे।
मिल

advertisement

Related Articles

Back to top button