साहिबगंज शहर स्थित अयोध्या धाम में बजरंगी प्रसाद यादव राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मिलन समारोह (स्वरूची भोज) का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।(झारखंड) मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक साहिबगंज शहर स्थित अयोध्या धाम में बजरंगी प्रसाद यादव राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मिलन समारोह (स्वरूची भोज) का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सभी वर्गों जैसे पत्रकार, बुद्धिजीवी, गण्यमान्य लोग, ब्रह्मा कुमारी प्रजापति संस्थान की दीदी एवं राजनीति से जुड़े अन्य पार्टियों के साथ मिलकर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही आए लोगों ने दही चूड़ा स्वरूची भोज का आनंद भी सभी ने उठाया।इस अवसर पर बजरंगी यादव ने कहा हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुई। उन्होंने कहा 15 जनवरी 2026 को अपने पूज्य पिता जी स्वतंत्रता सेनानी बाबू अर्जुन यादव जी के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम की गई। जहां 16 जनवरी 2026 को साहिबगंज, देवघर, पाकुड़ एवं आसपास क्षेत्र से सगे संबंधी, मित्र को मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया हैं। इसमें सभी कोई शामिल हुए हैं। यह दलगत राजनीति से अलग हटकर कार्यक्रम होती हैं। सभी कोई मिलकर उत्सव के रूप में मनाते हैं। आपस में मिलते हैं। एक दूसरे को शुभकामना दी जाती हैं। वही कार्यक्रम में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा नव वर्ष 2026 मकर संक्रांति, आने वाले सरस्वती पूजा एवं होली पर्व का एक साथ तहे दिल से जिलावासियों,राज्यवासी एवं देशवासी को अभिनंदन व शुभकामना देता हूं। इस नए साल में साहिबगंज जिला की खूब प्रगति हो जिला नई ऊंचाई तक जाए। आपस में एक दूसरे के साथ भाईचारा बना रहे। मौके पर सभी वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ता, शहर के बुद्धिजीवी, गण्यमान्य लोग, साधु संत, पत्रकार बंधु समेत महिलाएं मौजूद थी। वही मंच का संचालन राजेश यादव ने किया।



