रायबरेली
हत्या की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-मोहम्मद शकील
रायबरेली। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 321/2025 धारा 103(2) व बढ़ोत्तरी धारा 109 (1)/190/191 (2)/191 (3)/61 (2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त जुबैद अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी पाटकपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के सीएचसी तिराहा पूरे खेऊ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




