
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा
साहेबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट स्थित राजा मिनरल्स एंड (शोभापुर) कंपनी की ओर से ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब, असहाय बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंपनी परिसर में 1000(एक हजार) कंबल का वितरण किया।इससे पहले कंपनी के प्रबंधक सुभाष चंद्र दास के द्वारा सभी मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह जिला युवा मोर्चा सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य सुष्मिता देवी, राजेश मंडल,विकास यादव, दुर्गा प्रसाद मंडल,अजय दास,मनीष टुडू, देवेंद्र प्रसाद ठाकुर व अन्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कंपनी की ओर से शॉल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राजमहल विधायक प्रतिनिधि जिला युवा मोर्चा सचिव मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि इस तरह के कार्यों से आत्मिक संतुष्टि मिलती है।हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें गरीबों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।साथ ही कहा कि समाज के संपन्न वर्ग के लोग यदि ठान लें कि गरीबों की सहायता की जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।मौके पर दुर्गा मण्डल ,गोपाल मंडल, गोपाल मड़ैया, उज्जवल साहा ,भगवत मंडल, प्रद्युम्न सिंह, दीपक शाह, वासुदेव मंडल मौजूद थे।


