Advertisement
श्रावस्ती
Trending

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास की मजबूत कड़ी।

इंडो–नेपाल सीमा पर SSB के नागरिक कल्याण कार्यक्रम का समापन।

 

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा

श्रावस्ती। इंडो–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित एक माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया। यह कार्यक्रम थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक जमुना के सीमावर्ती ग्रामों में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं 42वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किए जाने को एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक मोटर ड्राइविंग कोर्स में 11, बेसिक इलेक्ट्रिशियन कोर्स में 25 तथा सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण में 27 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। साथ ही सामाजिक दायित्व के तहत 10 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने SSB की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी उसकी जिम्मेदारी है।
SSB कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत करता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा सहित SSB व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button