लूट करने वाले 06 अभियुक्तो पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मो०शकील
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पर वादी रामकृष्ण पाण्डेय पुत्र भुल्लन राम पाण्डेय निवासी गांधी नगर ने लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 21.12.2025 को मेरी पत्नी घर पर अकेली थी उसी समय 03 लोग घर में घुसे आये तथा मेरी पत्नी को कुछ सुंघा कर मुँह दबाकर गिरा दिया तथा धमकाया कि आवाज निकाली तो मार डालेगें, चुप चाप पड़ी रहो। एक आदमी उनको पकड़े हुए था तथा शेष व्यक्ति घर में तलाशी लेने लगे और आलमारी में रखे रुपये व जेवरात लूट ले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या-564/2025 धारा-309 (6) बीएनएस बनाम तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीमें गठित कर घटना के खुलासे हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ०न यशवीर सिंह महोदय के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत मुखबिरखास की सूचना पर आज दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या -564/2025 धारा-309 (6) बीएनएस से संबंधित वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. दीपक मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या 2. अवधेश मौर्या पुत्र हरीलाल मौर्या निवासी ग्राम बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली 3. सौरभ मौर्या पत्र महेन्द्र मौर्या 4. प्रिन्स कुमार पुत्र जगजीवन मौर्या निवासीगण बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली 5. पिन्टू राम पुत्र जयराम हाल पता बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली स्थायी पता ब्रम्हदासपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर 6. प्रदीप पुत्र गया प्रसाद निवासी घुसेन का प्रवा पखरौनी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 309(6) का लोप करते हुए धारा 310(2)/317(3) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




