
रिपोर्ट:- उज्जवल कुमार
आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल राजमहल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उधवा डॉक्टर गुफरान आलम के संयुक्त अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया मासिक समीक्षात्मक बैठक में आगामी 7 जनवरी 2026 को राजमहल एवं 9 जनवरी 2026 को उधवा प्रखंड में लगने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए किसी भी करमी को कार्य में कोताही बरतने का निर्देश दिया गया ताकि जनमानस को सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

साथ ही माह दिसंबर 2025 में किए गए कार्यों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर वार समीक्षा की गई जिसमें यक्ष्मा फाइलेरिया मलेरिया कुष्ठ के साथ-साथ नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया वहीं जिला से आए जिला vbd सलाहकार शक्ति बाबू डबड़ा द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले फलेरिया मुक्ति कार्यक्रम हेतु विशेष प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विकास फ्रांसिस खालको, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, प्रखंड लेखा प्रबंधक अमित कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुनील रंजन एवं अन्य उपस्थित रहे।


