इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस व SSB की संयुक्त गश्त एवं निगरानी जारी।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।
सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर पुलिस एवं SSB द्वारा इंडो-नेपाल सीमा के ककरदरी में संयुक्त पैदल गश्त की गई।* इस दौरान सीमा से आवागमन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा सीमा सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों की निगरानी की गई।

इसके अतिरिक्त अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी पुलिस एवं SSB के जवानों द्वारा बॉर्डर एरिया में नियमित गश्त करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा डायल 112 पर दें, ताकि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जा सके।




