उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
फतेहपुर में चल रहे अवैध क्लीनिक को अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से किया सील।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर के मुहल्ला नालापार दक्षिणी मुंशीगंज बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर चल रहे अवैध क्लीनिक का हुआ भंडाफोड़। अंसारी मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट मोहम्मद अदनान चोरी-छिपे चला रहे थे अवैध क्लीनिक शिकायत मिलने पर गुरुवार को अधीक्षक अवनीश चौधरी ने छापेमारी की। उन्होंने क्लीनिक के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे। फॉर्मासिस्ट कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच में पता चला कि क्लीनिक में कोई योग्य चिकित्सक नहीं था। अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने के कारण की गई।
विज्ञापन




