
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना गुरुबक्शगंज पर एक महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुयी थी प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना गुरुबक्शगंज पुलिस एवं फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका नीतू (उम्र करीब 23 वर्ष) करीब । वर्ष से अखिलेश पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम मानपुर थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली के साथ रह रही थी तथा दोनो के बीच आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। उक्त संबंध में मृतका की माता से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 93/2026, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से मृतका की मृत्यु का कारण गला दबाने से दम घुटकर होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर विवेचना के क्रम में मुकदमे में धारा-105 बीएनएस को धारा-103 (1) बीएनएस में तरमीम किया गया।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 17.04.2026 को थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर डोमापुर पुलिया से अखिलेश पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम मानपुर थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा 93/2026 धारा 103(1) बीएनएस में अभियुक्त अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




