गुड मॉर्निंग कॉन्वेंट स्कूल में ‘द लेप्रोसी मिशन’ द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। गुड मॉर्निंग कॉन्वेंट स्कूल, पारा कुंवर मंजीठा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया।
शिविर द लेप्रोसी मिशन (TLM) की चिकित्सा टीम ने शुगर, बीपी, कुष्ठ रोग, लिवर और किडनी की जांच की गई और परामर्श प्रदान किया गया। जिससे लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया। इस दौरान 11 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए।
स्वास्थ्य शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ गरिमा सिदार, डॉ अजय मेनन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिये। कार्यक्रम आयोजक एवं स्कूल प्रबंधक अब्दुल खालिक की देख-रेख में पूरे शिविर का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हुआ। जांच पटल पर मो जाकिर, काउंसलर मुमताज अहमद तथा सतीश वर्मा सक्रिय रहे। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के 90 वर्षीय संरक्षक हाजी ईदू ने किया सबसे पहला परीक्षण भी कराया। समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नई उम्मीद और जागरूकता जगाई गयी।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार वर्मा, गुलजार फाउंडेशन की सचिव गुलजार बानो, क्षेत्र पंचायत सदस्य पाटमऊ के प्रतिनिधि शैलेंद्र वर्मा ने पूरी चिकित्सा टीम को अंग वस्त्र व बैच लगाकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान राम कृपाल वर्मा, रितेश सिंह, बृजराज सिंह, रामखेलावन, शेखू, मोहम्मद फारूक, निजामुद्दीन, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद तुफैल, महरुल निशा, अनुराधा शर्मा, सोनिका वर्मा, अर्चना शर्मा, निहाल शहाबुद्दीन आदि लोगों की उपस्थित से प्रेरणात्मक वातावरण बना रहा।





