रायबरेली
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
रायबरेली। थाना गदागंज पर प्रार्थिनी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी रोहित कुमार पुत्र दीपक उर्फ ननके बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गदागंज पर मुकदमा संख्या-69/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.06.2026 को अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र दीपक उर्फ ननके निवासी ग्राम कनावा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा-7/8 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




