कुर्सी विधानसभा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व जिला अध्यक्ष राजरानी रावत ने भाजपा प्रत्याशी का करवाया नामांकन।

कुर्सी विधानसभा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व जिला अध्यक्ष राजरानी रावत ने भाजपा प्रत्याशी का करवाया नामांकन।
रिपोर्ट अंकित कुमार सोनी
निंदूरा बाराबंकी:-कुर्सी विधानसभा के विकासखंड निंदूरा से ब्लॉक प्रमुख पद दावेदार दो उम्मीदवारों ने किया नामंकन जिसमे भाजपा प्रत्याशी अनूप रावत का मनोबल बढ़ाने पहुंचे भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व कुर्सी विधानसभा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा।नामांकन में जाते समय प्रमुख पद प्रत्याशी अनूप रावत के साथ जिलापंचायत अध्यक्ष व विधायक के अतिरिक्त विशाल सिंह, प्रदीप रावत, राजन सिंह, दीपक यादव, विनय शुक्ला, शिरीष रावत, अजय कुमार, के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ब्लॉक निंदुरा पहुंचे और अपना नामंकन दाखिल किया वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्यासी रामु गुप्ता ने भी अपने समर्थकों व प्रस्तावक के साथ पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।यहाँ भी दोनो उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर बताई जा रही बहरहाल कौंन अपना परचम लहराता है ये तो आगामी 10 जुलाई को होने वाली मतगणना के बाद ही साफ होगा।




