ट्रक व आर्टिका कार में आमने-सामने की टक्कर हादसे में खत्म हो गया परिवार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार में सवार लोग फतेहपुर कस्बे के निवासी थे। जो सोमवार को कस्बे के ही एक युवक की अर्टिगा कार बुक करके बिठूर गये थे।
देर रात वापसी के समय फतेहपुर बाराबंकी मार्ग पर देवा थाने के कुतुलूपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने अर्टिगा कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आती अर्टिगा को देखकर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कार में सवार 8 लोगों में से एक महिला समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में प्रदीप रस्तोगी, इनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन (35), युवक नैमिष (20), कार चालक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र खड़ेहरा गांव निवासी श्रीकांत (40), और एक अन्य की मौत हो गई। प्रदीप के पुत्र कृष्णा रस्तोगी (15) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।





