अमेठी
Trending
नशा मुक्त अभियान” के अन्तर्गत पुलिस ने 270 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
अमेठी। थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने दिनांक 03.11.2025 को तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त मो० परवेज उर्फ शानू पुत्र मो० रईस निवासी वार्ड नं0 9 नगर पंचायत मुसाफिरखाना थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र 42 वर्ष को किया गिरफ्तार।
तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।



