
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
चंदौली।थाना चन्दौली पुलिस दिनाँक 03.09.2025 को प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एड.S/O केशव प्रसाद ग्राम व पो०-केशवपुर (लाला) थाना व जनपद चंदौली, हाल पता- बृन्दावन कालोनी सर्कल रोड मुगलसराय,चंदौली द्वारा कोतवाली चन्दौली पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.08.2025 दिन रविवार समय लगभग 11.30 दिन में अपने गाँव केशवपुर पर गये तो देखा कि दक्षिण तरफ का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था। तब प्रार्थी कमरों को देखा तो सामान इधर-उधर बिखरे हुये थे और दो आलमारी भी टूटी हुई थी। तब प्रार्थी ने आस-पास के लोगो को बुलाया व दिखाया। पूरे घर की तलाशी किया तो पाया कि सात पीतल के थाल, छः पीतल के कलश (हण्डा) तीन पीस पीतल की थाली, तीन पीस राधाकृष्ण की छोटी मूर्ती एक पीतल का बड़ा सिंहासन, दो टुल्लु पंप व अन्य पीतल व स्टील के वर्तन व दो सिलिग फैन इत्यादि सामान गायब थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 251/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी।
पुलिस कार्यवाही- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली के नेतृत्व में दिनाँक-04.09.2025 को दिनांक 04.09.2025 को समय 19.30 बजे कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर माटीगांव–बसिला सम्पर्क मार्ग से करीब 50 मीटर दूर बोरी मे सामान लिए दो संदिग्ध व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. काजू उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम केशवपुर लाला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष बताया तथा 2. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम केशवपुर लाला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से ग्राम केशवपुर में हुई चोरी का सामान बरामद किया गया।
काजू उर्फ गौतम उपरोक्त के कन्धे पर रखी प्लास्टिक की बोरी मे दो टुल्लू पम्प व धर्मेन्द्र कुमार उपरोक्त की जामा तलाश में दाहिने हाथ में लिए प्लास्टिक की बोरी मे दो गगरा पीतल का, दो थार पीतल की व एक थाली पीतल की बरामद हुई।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास बोरी मे जो सामान है वह दिनांक 17.08.2025 को उनके ही गांव केशवपुर लाला के प्रवीण कुमार के घर से चुराया गया बर्तन व टुल्लू पम्प आदि है । जिसे हम दोनो व हमारे एक अन्य साथी विशाल कुमार उर्फ भुवर पुत्र मोहन निवासी केशवपुर लाला थाना व जिला चन्दौली द्वारा मिलकर चुराया गया था और आज वह चोरी का सामान हम दोनो विशाल कुमार उर्फ भुवर उपरोक्त के रजामंदी से चन्दौली बाजार मे बेचने ले जा रहे थे।
पंजीकृत मु0अ0सं0:-
1.मु0अ0स0 251/25 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना व जिला चन्दौली।
बरादमगी का विवरण:-
1-2 टुल्लू पम्प.
2-2 गगरा पीतल,
3-2 थार पीतल,
4-1 थाली पीतल
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:-
1-काजू उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम केशवपुर लाला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष
2-धर्मेन्द्र कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम केशवपुर लाला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली उम्र 19 वर्ष
गिरफ्तारी टीम का विवरण :-
1.निरी0 संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक चन्दौली ।
2.उ0नि0 कमलेश सिह थाना व जिला चन्दौली ।
3.का0 अरविंद कुमार थाना व जिला चन्दौली।




