Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

शिवसैनिको ने पार्टी का उनसठवां स्थापना दिवस मनाया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक) 

बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी के शिवसैनिको ने सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित मुख्यालय पर पार्टी का उनसठवां स्थापना दिवस मनाया और शिवसेना संस्थापक स्व बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित करके मिष्ठान्न वितरित किया गया
इस मौके पर पार्टी प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने अपने संबोधन में कहा कि 19 जून 1966 को राष्ट्रवाद व हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में अपने सहयोगियों के साथ शिवसेना की नींव रखी बाला साहब के विचारों से पूरे देश में शिवसेना की शाखाएं खुल गई आज शिवसेना की किसी परिचय की मोहताज नहीं है बाला साहब के न रहने के पश्चात कुछ गद्दारों ने पार्टी को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया और हमें नकली साबित करने की कोशिश की किंतु वे विफल रहे और दूसरे के तलवे चाटने में जुट गए उनका भी शीघ्र अंत सुनिश्चित है आज भी शिवसेना का अर्थ है ठाकरे जो कोई चोरी भी नहीं कर सकता आज स्थापना दिवस के मौके पर हम सभी शिवसैनिक उत्तर प्रदेश में शिवसेना यूबीटी एवं पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेते है।


इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र,व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू, जिला सचिव चंद्र शेखर, जिला सचिव प्रवीन वर्मा, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद,कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत, रामनगर भवानी से प्रमुख जय देवी,अशोक कुमार,रिंकू, सरवन बाबा,देशराज गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button