थाना देवा पुलिस ने ट्रक का तिरपाल काटकर हुई चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा ट्रक का तिरपाल काटकर हुई चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, तीन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे व निशांदेही से ई-रिक्शा के पार्ट्स, एक अवैध तमंचा व घटना कारित करने में प्रयुक्त वाहन बरामद।
देवा बाराबंकी। वादी निखिल सिंह पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह निवासी खिरिया, बेलभरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा द्वारा तहरीर दी गई कि वर्तमान में रचना क्रिएशन्स ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी प्लॉट सं० ए-99 धावा स्टेट नियर टाटा टेल्को थाना चिनहट जनपद लखनऊ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मेरी कम्पनी के ई-रिक्शा पाट्र्ट्स फरीदाबाद हरियाणा से ट्रक संख्या HR 38 AC 5354 से लोड करके चालक हरिओम द्वारा लखनऊ लाया जा रहा था, रास्ते में थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ पर जबरी कला बस स्टॉप के पास दिनांक 12.06.2025 की रात्रि ट्रक खड़ा करके चालक सो गया जब उसने सुबह उठकर देखा तो ट्रक का तिरपाल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर ट्रक से सामान चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या-349/25 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 19.06.2025 को 03 अभियुक्तों को -1. आदिल पुत्र बब्लू, 2. बछराज पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम हुसैनमऊ थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3 . सद्दाम अली पुत्र कुर्बान अली निवासी मोहल्ला शेख-2 कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी को रिट्स रिसॉर्ट, किसान पथ के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर चोरी से सम्बन्धित ई-रिक्शा के पार्टस, एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस व घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार संख्या UP 78 HV 6954 बरामद किया गया।
अभियुक्त आदिल उपरोक्त के कब्जे से बरामद एक अवैध तमंचा के सम्बन्ध में थाना देवा पर मुकदमा संख्या 350/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्तों का एक गैंग है जिनके द्वारा हाइवे पर खड़े ट्रकों को चिन्हित कर तिरपाल काटकर ट्रक से सामान चोरी किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने के लिये किराये पर कार ली जाती है तथा ट्रकों से चोरी किये गये सामान को कम कीमत पर बेंच दिया जाता है।
अभियुक्त आदिल द्वारा पूर्व में जनपद लखनऊ में ट्रकों से चोरी किये गये सामान को एसयूवी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर ले जाया जाता था जिस सम्बन्ध में अभियुक्त आदिल थाना गोसाईगंज से गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है।




