
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। वन रेंज फतेहपुर क्षेत्र बसारा बीट अंतर्गत वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से जिले के ग्रामीण अंचलो मे लकड़कट्टे बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे हैं।
पुलिस और वन विभाग का संरक्षण पाये ये लकड़कट्टे इतने मनबढ हैं कि बिना कोई परमिट बनवाये हरे भरे प्रतिबंधित आम के पेड़ पर चला आरा।

ताज़ा मामला वन रेंज फतेहपुर बीट बसारा क्षेत्र ग्राम खालीनगर पकरियापुर रोड भट्टा निकट ज़लील ठेकेदार ने बगैर किसी परमिट के रात के अंधेरे में आम के हरे भरे पेड़ पर चलाया आरा
पत्रकारो के पहुंचने पर लकड़ी ठेकेदार वाहन लेकर मौके से हुआ फरार।

आम के पेड़ की लकड़ी मौके पर मौजूद है जो कि लकड़कट्टो की करतूत और जिम्मेदार अधिकारियों की नाकामी और चुप्पी को बताने के लिए काफी हैं।
इस संबंध मे पत्रकारो ने डीएफओ बाराबंकी को दी सूचना डीएफओ बाराबंकी ने कार्यवाही कर दिया आश्वासन।

लेकिन क्षेत्र मे जिस धड़ल्ले से हरे पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है यह निश्चित रूप से पर्यावरण के लिए अपूरणीय क्षति साबित होगा।




