
रिपोर्ट:- समित अवस्थी
वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में हो रहा प्रतिबंधित पेड़ों का कटान
मामला जनपद बाराबंकी के वन रेंज फतेहपुर ,भगहर झील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम
करमुल्लापुर थाना रामनगर का जहां पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वन माफिया आए दिन चला रहे प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा काटे जा रहे शीशम नीम के हरे भरे पेड़ आपको बता दें कि पिछले दिनों में करमुल्लापुर बड़ागांव कच्चा चक मार्ग सड़क पर कर मुल्लापुर गांव निकलते ही छप्पर नुमा मकान के पास रातो रात वन माफियाओं ने रजनी शीशम का पेड़ काट डाला सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया वहीं दूसरी तरफ हल्का वन दरोगा दीपक से जब फोन द्वारा वार्ता की गई तो उनके द्वारा सूचना दी गई कि अग्यात वन माफियाओं पर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है अब आगे देखना यह है कि कार्रवाई होती है या फिर से ठंडे बस्ते में डालकर के मामले को दबा दिया जाता है फिलहाल फैसला समय की गोद में




