मारपीट, जान से मारने की धमकी व शराब बरामद होने जैसे अपराध में संलिप्त के विरुद्ध जिला बदर की हुई कार्यवाही।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस द्वारा अभियुक्त अरविन्द पुत्र नोखईलाल निवासी ग्राम नगरौरा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के विरुद्ध मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने व शराब बरामद होने जैसे कृत्यों में संलिप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किए गए व साथ ही अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने सम्बन्धी बीट सूचना भी अंकित की गयी है।
इसी क्रम में माननीय न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व में चल रहे वाद संख्या 2513/2024 सरकार बनाम अरविन्द अंतर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुन्डा नियंत्रण अधिनियम के अभियुक्त-अभ्यस्त अपराधी अरविन्द उपरोक्त को जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा निर्गत आदेश की मूल प्रति तामीला/हस्ताक्षर करवाकर मुनादी कराते हुए उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित की कार्यवाही की गई। साथ ही हिदायत दी गई कि यदि अभियुक्त अरविन्द उपरोक्त आज दिनांक 18.05.2025 से अग्रिम 06 माह तक जनपद बाराबंकी की सीमा से निष्कासित आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 10 उत्तर प्रदेश गुन्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही की जाएगी।




