संदिग्ध परिस्थितियों में कुर्सी थाना क्षेत्र के पोखन्नी रेगुलेटर शारदा नहर के पानी में उतराता मिला महिला का शव।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी।थाना बड्डूपुर क्षेत्र के गौसपुर गांव की विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कुर्सी थाना क्षेत्र के पोखन्नी रेगुलेटर शारदा नहर के पानी में उतराता मिला विवाहिता का शव तीन दिन पूर्व महिला के पति ने थाने में पत्नी के लापता हो जाने की दी थी बड्डूपुर थाने में तहरीर मृतक के मायके वाले बहन को खोजते हुए पोखन्नी रेगुलेटर पहुंचे शारदा नहर पानी में एक महिला का शव उतरता मिला पुलिस की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला शव को पानी से बाहर निकाल कर मृतक के भाई ने अपनी बहन अनुपमा के रूप में पहचान की मृतक महिला का पति 2 माह पहले विदेश से मजदूरी करके घर आया था मृतक के भाई ने थाने पर तहरीर देकर पति सहित चार लोगों के खिलाफ बहन को मार कर पानी में फेंक देने का लगाया आरोप बड्डूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




