नवागत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी आशुतोश मिश्रा के कार्यालय पहुँचकर…….!

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी आशुतोश मिश्रा के कार्यालय पहुँचकर ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना से जुड़े पर्यावरण सैनिकों ने हरियाली मुहिम के तहत किये जा रहे प्रयासों पर अनौपचारिक-चर्चा की एवं एक गमला-पौध भी भेंट किया।
ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना संस्थापक प्रदीप सारंग ने पुलिस लाइन में हरियाली मुहिम की जागरूकता तथा योजनाबद्ध वृक्षारोपण विषयक सुझाव रखे।
सदानन्द वर्मा ने कहा कि एक बड़े उद्देश्य को लक्ष्य बनाते हुए ग्रीन गैंग निरंतर “वृक्ष लगाएंगे, वृक्ष लगवाएंगे, वृक्ष बचाएंगे” की तर्ज पर अग्रसर है।
ग्रीन गैंग प्रभारी सूरज सिंह गौर के नेतृत्व ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी आशुतोश मिश्रा को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने धन्यवाद के भाव से कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि जनपद बाराबंकी में मेरी खोज ग्रीन गैंग से मिलकर पूरी हुई। मैं प्रयास में था कि हरियाली पर काम किया जाए और सौभाग्यवश आज ग्रीन गैंग मिल गई। हमने पूर्व तैनाती के काल में भी हरियाली पर काम किया है और निरन्तर करते रहेंगे।
इस अवसर पर ग्रीन गैंग के जिला समन्वयक आशीष सिंह, पर्यावरण सैनिक गुलजार बानो, अनुपम वर्मा, मनोज स्वतंत्र, अनिकेत आदि मौजूद रहे।




