
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
Barabanki लखनऊ जयपुरिया सीबीएसई बोर्ड के होनहार कुनाल चौधरी ने कक्षा 10 में 90%अंक लाकर बाराबंकी जिले का नाम रौशन किया है।
कुनाल चौधरी ने बचपन में क्लास आठ तक की शिक्षा बाला जी का बचपन विद्यालय, बाराबंकी से प्राप्त की इसके पश्चात वर्तमान में लखनऊ स्थित जयपुरिया में हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं।
कुनाल चौधरी की बात करें तो कुनाल चौधरी पढ़ाई के साथ- साथ तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर बाराबंकी जिले का नाम रोशन कर चुके है।
कुनाल चौधरी की इस उपलब्धि में इनकी माता जी (श्री मंजू लता) का बहुत बड़ा योगदान है।
साथ ही कुनाल चौधरी के पिता
जितेन्द्र चौधरी ने कुनाल चौधरी की पढ़ाई में पूरा सहयोग किया।
कुनाल चौधरी ने 90%अंक हासिल करके जयपुरिया विद्यालय और मां-बाप का नाम रोशन किया है।
कुनाल चौधरी ने बताया कि छह घंटे की पढ़ाई और जयपुरिया के शिक्षकों की मदद से उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया
हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आने के बाद विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।




