Advertisement
बाराबंकी

साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस के अवसर पर किया गया गोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन

संवाददाता मान बहादुर सिंह

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण गोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन हेड कांस्टेबल अनुराग उपाध्याय की अगुवाई में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भुडेहरी गांव महिलाओं एवं लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अनुराग उपाध्याय ने लोगों को बताया कि कोई भी आनलाइन ठगी होने पर तुरंत अपनी शिकायत साईबर क्राइम में दर्ज कराएं। अपने बैंक को भी शिकायत दें। किसी भी प्रकार की फोन काल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई, एमपीआइएन, एटीएम पिन किसी के साथ शेयर ना करें। केवाइसी के लिए आने वाले एसएमएस पर भी ध्यान ना दें। इसके अलावा एसएमएस, व्हाट्सएप पर आए किसी भी लिक को क्लिक न करें। ध्यान रहे कि पैसे कभी रिसीव नहीं किए जाते जब भी कोई हमें पैसा ई-वालेट के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से भेजता है तो अपने आप हमारे खाते में रकम आ जाती है। केवल बैंक द्वारा जमा राशि का संदेश ही आता है। किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क, टीम विवर आदि को प्ले स्टोर से डाउनलोड ना करें। ना ही इनके आईडी और पासवर्ड किसी से शेयर करें। यहां यह भी ध्यान रहे कि जिस एटीएम मशीन पर कोई सुरक्षाकर्मी ना हो उस एटीएम का इस्तेमाल करने से भी बचें। समय-समय पर एटीएम के पासवर्ड को भी बदलते रहें। इस संबंध में आपको समय-समय पर पहले भी जागरूक किया जाता रहा है तथा स्कूलों में भी साइबर क्राइम से बचने के बारे में बताया गया है। यह ध्यान रहे कि जागरूकता ही बचाव है। जागरूक रहें सुरक्षित रहें। इस मौके पर हेडकांस्टेबल अनुराग उपाध्याय कांस्टेबल राजन यादव साइबर सेल बाराबंकी दरोगा महेंद्र सिंह कोतवाली रामसनेहीघाट कांस्टेबल रणविजय सिंह विधायक सतीश शर्मा अंगद सिंह आदि काफी संख्या मे लोगों मौजूद

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button