जिला चिकित्सालय बाराबंकी पुरुष के एक्स रे टैकनीशियन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन।

रिपोर्ट:- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज प्रदेश महासचिव/मीडिया प्रभारी मनोज विद्रोही के नेतृत्व में गन्ना दफ्तर में एकत्र होकर बाराबंकी जिला चिकित्सालय पुरुष के एक्स रे टैकनीशियन डिजिटल विजय कुमार के विरुद्ध कार्यवाही व बर्खास्तगी की की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार को सौंपा

इस मौके पर शिवसेना नेता मनोज विद्रोही ने कहा कि बाराबंकी जिला चिकित्सालय पुरुष के एक्स रे टैकनीशियन डिजिटल विजय कुमार की अवैध वसूली के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसकी जांच जिलाधिकारी ने कराई थी विगत बीस नवंबर को तत्कालीन जिलाधिकारी ने कार्यवाही की संस्तुति करते हुए निदेशक प्रशासन (स्वास्थ्य) लखनऊ को पत्र भेजा था इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई शिवसेना की ओर से भी इस बाबत शिकायत की गई किंतु रिपोर्ट में प्रकरण शासन स्तर पर लंबित बताया गया अभी तक कार्यवाही में अपर निदेशक अयोध्या मंडल विजय पर आरोप तय नही कर सके है जिससे प्रतीत होता है कि किसी दबाव में प्रकरण को जान बूझ कर लटकाया जा रहा है और दोषी को बचाने का खेल चल रहा है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है दोषी विजय कुमार आज भी जिला चिकित्सालय में कार्य कर रहा है जो सरकार के जीरो टार्लेंस भ्रष्टाचार की बात को मुंह चिढ़ा रहा है

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव ,वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता,जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ला, जिला मीडिया वाले सोम नाथ मिश्र,जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी,युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, जिला सचिव,धीरज, प्रवीन वर्मा,हेमेंद्र सोनी,बलबीर वर्मा,कुर्सी विधानसभा प्रमुख कमलेश राजपूत, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम,तहसील राम सनेही घाट प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी,भवानी सेना राम नगर प्रमुख जय देवी,राहुल गुप्ता,देशराज गौतम,राम सिंह,रमेश वर्मा,चंद्र शेखर,सरवन बाबा आदि उपस्थित थे।





