बाराबंकी
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर फुटबॉल बालक प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय व मण्डल स्तरीय ट्रायल 05 व 07 अगस्त को होगा आयोजित।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकीः 03 अगस्त । क्रीड़ा अधिकारी नरेन्द्र चन्द्र यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 05 अगस्त को अपरान्ह 03 बजे तथा मण्डल स्तर चयन/ट्रायल्स 07 अगस्त को के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 16 अगस्त, 2023 तक आगरा में किया जायेगा।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालकों की जन्मतिथि 01.01.2010 से 31.12.2011 के बीच होनी चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालकों को अपने साथ 02 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।




