ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के शुभ अवसर पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के शुभ अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ श्री लोधेश्वर महादेवा में हनुमान मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया गया और ग्राम पंचायत बडनपुर के ग्राम सोहाई में बनी मंदिर पर समाजसेवी शीतला प्रसाद वाजपेई के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया
जिसमें सैकड़ो लोगों ने इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया भंडारे के आयोजन में मुख्य रूप से समाजसेवी शीतला प्रसाद वाजपेई वह उनके पुत्र बबलू बाजपेई और ग्रामवासी आदि लोग मौजूद रहे
नटबीर बाबा की कुटी पर भी किया गया भंडारे का आयोजन
तहसील क्षेत्र के गोंडा बहराइच पुरानी हाईवे पर बनी नटबीर बाबा की कुटी पर ग्राम पंचूपुरवा के ग्राम वासियों ने एक बहुत बड़ा भंडारे का आयोजन किया यह भंडारा सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक सब्जी पूङी बूंदी के साथ बराबर चलता रहा एक भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस भंडारे में मास्टर रामनरेश यादव व महेश यादव, रामफेर यादव व प्रदीप कुमार यादव व रमेश यादव व राम धीरज यादव आदि लोग इस भंडारे में तन मन से लग रहे ।




