विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के नोडल अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी प्रधानाचार्य डॉ मंजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक जैदपुर विकासखंड हरख से मशाल रैली निकाली गई।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश में जनपद बाराबंकी के मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31 जनवरी 2022 को विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के नोडल अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी प्रधानाचार्य डॉ मंजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक जैदपुर विकासखंड हरख से मशाल रैली निकाली गई। मशाल जुलूस के साथ जन जन समुदाय को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा मतदाता शपथ अभियान हस्ताक्षर पंजिका पर हस्ताक्षर करवाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेनू के साथ अन्य लोगों ने भी मशाल रैली में प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर के प्रवक्ता श्रीमती अलका सहायक अध्यापिका नगमा लिपिक सुनील तथा नूरी व फातिमा ने भी मशाल जुलूस में प्रतिभाग किया साथ ही लोगों से हस्ताक्षर करवाए कि उन्हें 27 फरवरी को मतदान अवश्य करना है।
राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी में मतदाता जागरूकता उत्सव का आयोजन किया गया,इस अवसर पर श्री शंभू जी उपजिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रहे।इस अवसर पर स्वीप महिला आइकॉन श्रीमती अमृता ,दिव्यांग आइकॉन नागेश, आइकॉन जैदपुर रत्नेश कुमार ,प्रधानाचार्य अहमद पुर,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह, समाजसेवी प्रदीप सारंग विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।इस अवसर पर शिक्षिकाओं बच्चों के द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही स्वरोही ग्रुप और अन्य के द्वारा भी रोचक व जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।




