Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

भाजपा सरकार दे रही है जनता को धोखा।(शिवशंकर)

भाजपा सरकार दे रही है जनता को धोखा। (शिवशंकर)

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।

बाराबंकी। प्रदेश में 24 घंटे अबाध बिजली देने का वादा करने वाली सरकार अपने वादे को पूरा करने में अक्षम साबित हो रही है। यही नहीं वोट लेने के लिए दो बार मुफ्त राशन देने वाली प्रदेश सरकार जनता से वोट लेने के बाद धोखा देकर उनसे जबरन राशन कार्ड जमा करवा लिया। यहीं नहीं सफाई अभियान के नाम भी पटरी दुकानदारों को बेरोजगार कर दिया।
विकास भवन के निकट स्थित जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड कार्यालय के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार के इस कार्यशैली की निंदा की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश को 24 घंटे अबाध बिजली देने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद 24 घंटे में आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे जनता परेशान है। रात में अघोषित कटौती होने से जनता सो भी नहीं पा रही है। हो रही अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वोट पाने की खातिर चुनाव से पहले वह लोगों को महीने में दो बार मुफ्त राशन दे रहे थे। सरकार बनने के बाद लोगों को डरा धमकाकर जबरन उनसे राशन कार्ड सरेंडर करवाकर जनता को धोखा देने का काम किया है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर स्वनिधि योजना चलाकर पटरी दुकानदारों को कर्ज दिलवा दिया। उसके बाद सफाई अभियान चलवाकर पटरी दुकानदारों को उखाड़कर फेंकवा दिया। इससे पटरी दुकानदार भूखों मरने की कगार पर पहुंच गये हैं। पटरी दुकानदारों के सामने एक तो रोजी रोटी का संकट खड़ा है। दूसरी ओर उन पर कर्ज का बोझ चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान, व्यापारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। भाजपा सरकार से किसी का भला होने वाला नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सईद अहमद ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है और आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। जनता उन्हें सत्ता से उठाकर फेंक देगी। बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कोरोना पॉजिटिव होने की चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सभी ने इन दोनों नेताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
बैठक में आनंद शुक्ला, राम विलास प्रजापति, अमित शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, इशरार अहमद, शब्बीर अहमद, कमलेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, बाबादीन रावत, गोमती प्रसाद तिवारी, मोहम्मद अहमद, अबू बकर, अशरफ रसूल उर्फ गुड्डू, बंशीलाल गुप्ता, धुन्नी सिंह, प्रेम चतुर्वेदी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button