
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर (बाराबंकी ) कोतवाली बड्डूपुर के भगौली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदरापुर निवासी युवती प्रियंका गौतम उम्र 16 वर्ष जोकी खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलेंडर का स्विच ऑन करते ही गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से भीषण आग लग गई युवती प्रियंका गौतम को बचाते समय बाबा सोमवारी लाल गौतम पिता रूपचंद गौतम उम्र 60 वर्ष जो पूरी तरह झुलस गए इसकी सूचना भगौली चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह को दी गई सूचना पाने के 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच कर चौकी इंचार्ज ने आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलवाकर सोमवारी लाल को फतेहपुर सीएचसी भिजवा दिया तथा चौकी इंचार्ज व ग्रामीण आग बुझाने में सक्षम रहे जबकि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी जोकि डेढ़ घंटे बाद पहुंची जबकि ग्रामीण व चौकी इंचार्ज ने आग पर काबू पा लिया था।
इस सम्बन्ध में भगौली चौकी इचार्ज अमर बहादुर सिंह ने बताया की झुलसे व्यक्ति का इलाज सी एच सी फतेहपुर में चल रहा हैं।




