सिटी हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल टीम ने की निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बाराबंकी दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिटी हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस फैजाबाद रोड अवध गंज बाराबंकी को एक निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए शिविर साबिर मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल दरियाबाद में आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 400 मरीजों की जांच एवं मुफ्त दवाएं वितरित की गई।
डॉ शुभम सिंह ऑर्थो डॉक्टर जुनैद एवं सैय्यद मुजीब अहमद के नेतृत्व में डॉ आदिता सिंह महिला रोग विशेषज्ञ जनरल फिजीशियन डॉ दुर्गेश कुमार सिंह व पूरी टीम सहित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श एवं मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।साथ ही डॉक्टर पैथ लैब के सौजन्य से ब्लड की सारी जांच निशुल्क की गई वायरल बुखार शुगर ब्लड प्रेशर विशेषकर हड्डी रोग एवं महिला रोग की अधिक संख्या में मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस शिविर में विशेषकर डॉ सौरभ कुमार मिश्रा,हैदर अली,शोभा सोमनाथ,अब्दुल अहमद, अंकित,जीशान,याकूब अब्दुल्ला,अब्दुल कासिम नवाब हमजा, महमूद अहमद और अरशद का सहयोग सराहनीय रहा।इस शिविर की प्रशंसा भाजपा नेता रूपेश प्रताप सिंह लकी समेत अन्य ग्रामीणों ने की।




