6 अभियुक्तों को चोरी के पम्पसेट इंजन व मैजिक पिकअप सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज दिनांक 17.01.2023 को प्रवेश कुमार पुत्र नेत्रपाल ग्राम बझेरा बुजुर्ग ने थाना उपस्थित आकर के सूचना दी कि उसके खेत पर बंधे इंजन पम्प सेट को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना सिरसागंज पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी ।
जिसके उपरांत मुखबिर की सूचना पर
थाना सिरसागंज पुलिस ने दिनाँक 17-01- 2023 की रात्रि में ही अराँव चौराहे के पास से 06 अभियुक्तों को घेराबन्दी कर मैजिक पिकअप में लदे पम्पसेट के इंजन सहित किया गिरफ्तार।
पूछताछ का विवरण :-
अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी लोग दिन में रैकी करते है तथा सूनसान जगह का जहां कोई इंजन रखा हुआ दिख जाता है हम लोग रात में गाडी में लाद कर आगरा ले जाकर चाचा कबाड़ी की दुकान मौहल्ला कलवारी आगरा में बेच देते हैं। मैक्स गाडी को अंतर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया। अभियुक्तों को वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. निवेदन पुत्र विनोद सिंह निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
2. शीलेन्द्र पुत्र विनोद सिंह निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
3. मन्जेश कुमार पुत्र कमलेश निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना फिरोजाबाद ।
4. दिनेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
5. गोपाल उर्फ नबी हुसैन पुत्र साबुद्दीन निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना फिरोजाबाद ।
6. सन्तोष पुत्र मान सिंह निवासी पचमौरी थाना इरादतनगर जिला आगरा।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
2. उपनिरीक्षक योगेश गौतम थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।
3. हैड कांस्टेबल सर्वेश कुमार थाना सिरसागंज फिरोजाबाद ।
4. हैड कांस्टेबल सुशील कुमार थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।
5. कांस्टेबल सौरभ कुमार थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।
6. कांस्टेबल राजीव कुमार थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।
7. कांस्टेबल राहुल गुप्ता थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।
8. कांस्टेबल रवि गोस्वामी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद।




