जबरदस्ती नई पेंशन नीति थोपने के विरोध में व पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर एक दिवसीय धरना।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षको पर जबरदस्ती नई पेंशन योजना थोपने के विरोध में एवं पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में एक दिवसीय धरना गन्ना संस्थान बाराबंकी में
दिया गया जिसमें जबरदस्ती नई पेंशन योजना न लागू करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने सम्बंधित ज्ञापन जो कि माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित था वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को सौंपा। धरने में सैकड़ो शिक्षको ने प्रतिभाग किया और अपने अपने विचार व्यक्त किए।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने की जिन्होंने नई पेशन को शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी बताया तथा जब तक हम सभी को पुरानी पेशन नहीं मिल जाती है तब तक संगठन संघर्ष करता रहेगा,साथ ही एन पी एस न कराने पर शिक्षकों कावेतन काटने का संगठन पुर जोर विरोध करता है शासन को इस आदेश को वापस लेना ही होगा अन्यथा संगठन प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेगा।धरने में राम नरेश वर्मा संरक्षक, मोहम्मद इखलाक जिला महामंत्री, शेर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि बाला सिंह कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव उपाध्यक्ष,राघवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, मधु उपाध्यक्ष, मजूला सिंह उपाध्यक्ष, वैशाली गुलसिया, सत्देव सिंह मंत्री, अर्चना बैसवार सयुक्त मंत्री, सल्पू राम सयुक्त मंत्री, बजरंग सिंह सयुक्तमंत्री, शारदा सयुक्त मंत्री, शशी बाला सिंह राठौर, अनिल कुमार प्रवक्ता, विनीत राय प्रदीप कुमार मिश्रा, गीता मिश्रा, तरूण विश्वास, अजय सिंह, सनाउल मुस्तफा, अनिल कुमार, विनोद कुमार, उमा सिंह एवं अन्य शिक्षको ने प्रतिभाग किया।




