पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को एक ट्रक कार व 13 गोवंशो सहित किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
अभियुक्तों द्वारा ट्रक में 13 गोवंश (12 गाय जिन्दा एक साँड मृत) की तस्करी जा रही थी अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद।
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने दिनांक 17.01.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर जिला एटा की ओर से शिकोहाबाद की तरफ आने वाले गौवंश कैन्टर बन्द गाडी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर गोवंश तस्कर गाडी छोडकर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर भागने वक्त पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिसबल द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर दो अभियुक्तों को अवैध असलाह व जिन्दा / खोखा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद बंद बॉडी गाडी में गौ तस्करों द्वारा 13 गौवंश को काटने के लिए ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर अन्य तस्करों का खुलासा हुआ व मुख्य सरगना को जिला एटा से गिरफ्तार किया गया। घटना के परिपेक्ष्य मे अभियोग दर्ज कर गौ तस्करों को मुख्य सरगना के साथ जेल भेजा जा रहा है। उक्त गौ तस्करों को संरक्षण देने वाले व सहायता करने वाले स्थानीय लोगों को शीघ्र चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1. फरमान पुत्र आसिम निवासी ताहरपुर 18 सम्भल रोड चमन वाली मस्जिद के पास थाना मैनाठेर
मुरादाबाद (मुख्य सरगना) ।
2. जुनैद पुत्र तौफीक खाँ निवासी लाल मौहम्मद खतौली थाना खतौली जनपद मुजफ्फनगर ।
3. तौफीक पुत्र सरीफ निवासी करनपुर सरकार खास ठाकुरद्वारा थाना मुन्डापान्डे जिला मुरादाबाद।
फरार अभियुक्तगण-
1. मेहरबान उर्फ मोटा निवासी जलालाबाद थाना भवन शामली।
2. कुर्शीद निवासी टाडा जनपद मुरादाबाद।
3. इस्लाम निवासी टाडा जनपद मुराबाद।
बरामदगी का विवरण-
1.13 गोवंश (12 गाय जिन्दा, एक साँड मृत)।
2. एक पौनियाँ 12 बोर मय एक खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस ।
3. एक तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस ।
4. एक अदद बन्द बॉडी ट्रक नं0 UP 21 CN 6241 जिसमे गोवंश भरे थे।
5. एक शिफ्ट कार नं0 UP 78 EJ6461
6. गोवंश को आपस में बांधने वाली रस्सी के टुकडे, चाकू ।




