नाबालिग बालक का अपहरण करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
दिनांक 14.08.24 को वादी भूरे पुत्र शिव नारायण निवासी ग्राम नगला नगौली थाना सिविल लाइन जनपद इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि जब उसका 07 वर्षीय पुत्र मयंक सुबह समय करीब 7:30 बजे स्कूल जा रहा था तभी ऑटो से 03 व्यक्ति आये और उसके पुत्र का अपहरण कर लिया। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बालक को सकुशल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 169/2024 धारा 140(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर दिनांक 15.08.2024 को 02 अभियुक्तगण मनीष पुत्र जयवीर सिंह निवासी सराय दयानत थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष तथा अभिषेक उर्फ हिमांशु पुत्र राजेश कुशवाहा निवासी अनूप नगर थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाइन से पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.08.2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रकाश सिंह चौहान पुत्र राजू सिंह चौहान को ओम नवजीवन हॉस्पिटल लुहन्ना चौराहे के पास से समय 11.50 पर गिरफ्तार किया गया।




