रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी । भारतीय चिकित्सा संघ (आई0एम0ए0) नेशनल के आह्वान पर बाराबंकी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक बाराबंकी इकाई के अध्यक्ष डॉ आर0के0 सिंह की अध्यक्षता में सतगुरु कमरिया बाग डॉ0 जितेंद्र के क्लीनिक पर संपन्न हुई।
बैठक में मौजूद चिकित्सकों ने आरजी कार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में पल्मोनरी मेडिसिन की रेजिडेंट डॉक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में ईश्वर से घोर निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की डॉ0 आर0 के0 सिंह ने बताया ने कहा कि हम सभी चिकित्सक आक्रोशित हैं और शांतिपूर्वक तरीकों से आंदोलन कर रहे हैं। भारत में आधुनिक चिकित्सा जगत इस जघन्य अपराध और जांच तथा अन्य प्रक्रियाओं को लेकर सरकारी अधिकारियों के दयनीय रवैये के खिलाफ दिन-रात विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय ने शनिवार 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे तक आपातकालीन और आंतरिक रोगी सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाओं को 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बंद करने की घोषणा की है। अगर सरकार कोई ठोस समाधान नहीं निकलती है तब हमें और तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य में होना । संघ की मांग है कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और अधिकतम सजा दिलाने के लिए उन पर त्वरित सुनवाई की जाए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को सभी प्रकार के अत्याचारों से बचाने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाया जाए। सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें। भारत में कहीं भी काम करने वाले मेडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाना।



