रिपोर्टर:- समित अवस्थी
तहसील रामनगर के गोडियनपुरवा पुरवा मजरे बनर्की से लगभग 200 मीटर की दूरी सुमली नदी में शाम को 6:00 बजे शिवम पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 12 साल शौच के करने के लिए नदी पर गया था शौच करते समय पैर फिसल गया उसी समय मौके पर ही नदी में डूबकर मौत हो गई डूबने के बाद शिवम का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ मिला ग्रामीणों में हाहाकार मच गया शिवम की डूबने की सूचना शिवम के परिजनों को दी गई शिवम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मौके पर रामनगर पुलिस को सूचना दी गई घटनास्थल पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे , चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे, कांस्टेबल, शुभम सिंह ,अरुणा ,के के ,सिपाही के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया




