Advertisement
बाराबंकी

सिने स्टार आदित्य ओम ने गरीबों को बांटे गरम कपड़े व कम्बल।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के सहयोगी रहे स्व रमाशंकर सिंह (आईएएस) की पांचवी पुण्यतिथि पर गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर स्व रमाशंकर सिंह की स्मृतियों को याद उनके सामाजिक कार्यों की चर्चा हुई। इस मौके पर स्व रमाशंकर सिंह के बेटे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार आदित्य ओम ने 50 निर्धन, गरीब व जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े व कम्बल बांटे। सभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. रमाशंकर सिंह 80 के दशक में बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद की। शोषितों और पीड़ितों के वह हमेशा हमदर्द रहे। साझी विरासत को मानने वाले धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे। यही नहीं उनका सामाजिक दायरा इतना बढ़ा था कि सेवानिवृति के बाद भी बाराबंकी से उनका आत्मीय रिश्ता कभी कम नहीं हुआ। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के सभी गतिविधियों में उनकी विशेष रूचि रहती थी।

सिने स्टार आदित्य ओम ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पिता के संस्कारों से सीखा। गरीबों की सेवा करने से मुझे एक अलग प्रकार की ऊर्जा मिलती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकारों को भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा भीषण ठंड में गरीबों को गरम कपड़े और कंबल उपलब्ध कराने के लिए का कार्य अत्यंत सराहनीय कार्य है और इस तरह का कार्य समाज के सभी लोगों को करना चाहिए। इस तरह के कार्यों की महत्ता तब बढ़ जाती है जब कोई व्यक्ति सीमित संसाधन में कार्य करता है। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर 50 जरूरतमंदों को गरम कपड़े व कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोग कंबल पाकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर इलाहाबाद से आए समाजसेवी देवर्षि सिंह, यूथ आइकान असद साजिद, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, नीरज दूबे, धनंजय शर्मा, विजय कुमार सिंह, अशोक जायसवाल, पवन शर्मा, तौफीक अहमद, सत्यवान वर्मा, रामू वर्मा, राजू सिंह, आजम जैदी, अमजद अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button