Advertisement
निर्वाचन आयोगभारत

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

मतदान के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय सीटों के लिए 4264 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए

रिपोर्ट:-शमीम 

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1970 नामांकन वैध पाए गए।

मतदान के चौथे चरण में, तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र  7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश चौथे चरण में संसदीय सीटों की संख्या

विज्ञापन

 

नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए

विज्ञापन 2

 

जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या नाम वापसी के बाद

विज्ञापन 3

उम्मीदवारों की संख्या

आंध्र प्रदेश 25 1103 503 454
बिहार 5 145 56 55
जम्मू एवं कश्मीर 1 39 29 24
झारखंड 4 144 47 45
मध्य प्रदेश 8 154 90 74
महाराष्ट्र 11 618 369 298
ओडिशा 4 75 38 37
तेलंगाना 17 1488 625 525
उत्तर प्रदेश 13 360 138 130
पश्चिम बंगाल 8 138 75 75
कुल 96 4264 1970 1717

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button