“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत रामबाबू दिवेदी प्रदेश महामंत्री भाजपा कि०मो० के फ़ार्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी । “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत रामनगर के अंतर्गत ग्राम देवली में रामबाबू दिवेदी प्रदेश महामंत्री भाजपा कि०मो० के फ़ार्म हाउस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता वैभव मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर कुँवर मोनू भास्कर द्वारा चलाये जा रहे वृहद् वृक्षा रोपण अभियान के तहत उनके सहियोगियों द्वारा वृक्षारोपण को एक सुंदर स्वरूप देकर वृक्षों के थाला पर आकर्षित रंगोली बना कर सजा कर एक एक वृक्ष रोपित किया 
जिसमे महोगनी सहजन आवला नीम बेल वि अन्य प्रजातीयो के वृक्ष रोपित किए व सभी ने यह संकल्प लिए की हम सभी कम से कम दस लोगो को एक एक वृक्ष रोपित करने को प्रेरित करेंगे और इस धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर शेष नारायण दिवेदी आशुतोष मिश्र धर्मेंद्र वर्मा संदीप मिश्र राम प्रसाद वर्मा राहुल यादव गणेश मौर्य राहुल कोरी अलोक वर्मा मनोज दुबे आदि कई दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे





