बाराबंकी
Trending
एनडीए प्रत्याशी श्रीमती राजरानी रावत की हार पर शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष किशनलाल रावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

रिपोर्ट:- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। आज एनडीए प्रत्याशी श्रीमती राजरानी रावत की हार पर शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष किशनलाल रावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई जिसमें किशन लाल द्वारा कहा गया की 2024 की हार के सबक लेकर बाराबंकी जिले की सभी 6 सीटों पर एनडीए प्रत्याशीयों को जीताकर 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को दोबारा सत्ता पर आसीन करवाना है और पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ नये पदाधिकारियों को नियुक्त व भी किया गया जिसमें राजेश गौतम जिला प्रवक्ता की जगह नया ज़िला प्रवक्ता विजय कुमार द्विवेदी को बनाया गया इस मौके पर अनिल शर्मा नगर अध्यक्ष शिवसेना,जिला मीडिया प्रभारी अनुज दीक्षित,शेर बहादुर शेरा जिला महासचिव शिवसेना, चंद्रेश कुमार सैनी,राजवंत शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।




