Advertisement
दिल्लीरक्षा मंत्रालय

सेना कमांडरों का सम्मेलन 16 अक्टूबर 2023 से शुरू होने के लिए निर्धारित

रिपोर्ट:-शमीम 

सेना कमांडरों के सम्मेलन का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक नई दिल्ली में निर्धारित है। यह शीर्ष-स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम वैचारिक आधार पर विचार-विमर्श के लिए भारतीय सेना को महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की सुविधा प्रदान करने का एक संस्थागत मंच है।

इस वर्ष लाए गए नए प्रारूप को जारी रखते हुए, आगामी निर्धारित, सेना कमांडरों का सम्मेलन भी हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस सेना कमांडर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी वर्चुअल रूप से मिलेंगे, तत्पश्चात शेष विचार-विमर्श कार्य भौतिक प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे।

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर 2023 को आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अजय कुमार सूद भी “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने” पर एक संभाषण देंगे।

भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा वर्तमान/उभरते सुरक्षा परिदृश्यों पर शीर्ष नेतृत्व विचार-विमर्श करेगा। वे वर्तमान सुधार प्रक्रिया, प्रशिक्षण मामलों, मानव संसाधन प्रबंधन पहलुओं तथा सेवारत कर्मियों और सेवानिवृत्त सैनिकों को प्रभावित करने वाले विषयों की समीक्षा सहित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करेंगे। आर्मीबी कमांडरों का सम्मेलन, अपने व्यापक क्षेत्र के साथ, यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय सेना प्रगतिशील, अग्रगामी, अनुकूलित और भविष्य के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button