
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (सम्पादक)
गैंगलीडर अभियुक्त सुखवीर उर्फ सुक्खा पर जनपद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत…
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 368/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त सुखबीर उर्फ सुक्खा पुत्र हजारीलाल यादव निवासी ग्राम उसायनी थाना टूण्डला, दो मंजिला फ्लेट न० 17 द्वितीय तल सिटी सेंटर अपार्टमेंट स्टेशन रोड कस्वा व थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद की 59 लाख 92 हजार 872 रूपये की अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) (जब्तीकरण) गिरोहबन्द एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) 1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

पूर्व में अभियुक्त सुखबीर उर्फ सुक्खा पुत्र हजारीलाल यादव की कुर्क की गयी!
अचल सम्पत्ति का विवरणः-
गैंगलीडर अभियुक्त सुखवीर उपरोक्त की पूर्व में भी थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दिनांक
05.08.2022 को 01 करोड 89 लाख 39000 हजार रुपये की चल अचल सम्पत्ति की जा चुकी है कुर्क।




