जिलाधिकारीके अध्यक्षता में सडकों पर दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर- ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
दिनांक 18.11.2020 से दिनांक 24.11.2020 तक मनाये जाने वाले कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़कों पर दुर्घटना को रोकने/कम करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री दीपक मीणा ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ए0के0 शुक्ला को निर्देश दिया कि यातायात नियमों की जानकारी जनता को दिये जाने के सम्बन्ध में कैम्प लगाकर जानकारी दिये जाने का निर्देश दिया गया। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। सभी वाहनों पर रेडियम जरूर लगवा दे। ओवर लोडिंग गाड़ियों नही चलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्यक लगाये,तीन सवारी न चले,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। जनपद में अधिक दुर्घटना वाले स्थलो को चिन्हित कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षकअवधेश नारायण मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह, ए0आर0टी0ओ0 आशुतोष शुक्ल,प्रर्वतन प्रवेश कुमार सरोज,अधिशासी अभिन्ता लो0नि0वि0(प्र0ख0) आदि की उपस्थिति रही।



