
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच। थाना रानीपुर में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट में गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष चन्द्रप्रताप सिंह के द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त :- 1. मिड्डू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र राम सहाय सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना रानीपुर जनपद बहराइच संबंधित मुकदमा संख्या 2083/99 व मुकदमा संख्या 121/99 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच, तारीख पेशी 11.07.2024 माननीय न्यायालय ए०सी० जे०एम० बहराइच द्वारा जारी किया गया था आज दिनांक 08.07.2024 को अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल भगवानदीन वर्मा व कांस्टेबल दीपक राना द्वारा दविश देकर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया।




