हर्ष फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में सोशल मीडिया सेल व थाना बसरेहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही।
इटावा। थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07.07.2024 को 01 युवक का समारोह मे हर्ष फायरिंग करते हुये वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया सेल द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये थानाध्यक्ष बसरेहर को अवगत कराया गया। सूचना पर तत्काल थाना बसरेहर पर मुकदमा संख्या 54/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 08.07.2024 को थाना बसरेहर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले युवक की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी इसी दौरान अभियुक्त राघवेन्द्र उर्फ शिवा पुत्र अवधेश कमार को ग्राम रम्परा के बम्बिया तिराहे से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ :-
गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि कुछ दिन पहले मैंने इसी तमंचे से शादी समारोह में फायर किया था।




