
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट में गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा गठित पुलिस टीम ने 02 वारण्टी अभियुक्त:-
1 . जहरूद्दीन खां पुत्र नजर मोहम्मद खा निवासी ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह थाना रानीपुर जनपद बहराइच।
2 . मिज्जन खां पुत्र यासीन खां निवासी ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह थाना रानीपुर जनपद बहराइच संबंधित मुकदमा संख्या 4815/17 व मुकदमा संख्या 52/2001 धारा 323/504 भादवि थाना रानीपुर जनपद बहराइच, तारीख पेशी 09.07.2024 माननीय न्यायालय ए०सी० जे०एम० बहराइच द्वारा जारी किया गया था आज दिनांक 08.07.2024 को अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर पुलिस टीम उपनिरीक्षक मन्तराम मय हमराह हेड कांस्टेबल आशुतोष पासवान व कांस्टेबल राणा प्रताप कुमार द्वारा दविश देकर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में स्वाना किया गया।




