Advertisement
बाराबंकी

सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को साइबर सेल व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि
बाराबंकी- सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 354ग/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा उपरोक्त आईडी के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त आईडी के सम्बन्ध में मेटा से पत्राचार कर उपरोक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी की गयी जिसमें अभियुक्त अमित कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम बरईपुर थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 31.01.2024 को साइबर सेल व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम बरईपुर थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ को देवा-बाराबंकी रोड पर महोलिया गाँव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
थाना देवा –
1. प्रभारी निरीक्षक देवा प्रदीप सिंह जनपद बाराबंकी
2. अति0नि0 मुस्तकीम अहमद
3. आरक्षी रणविजय विश्वकर्मा

साइबर सेल टीम-
1. निरीक्षक विजय सिंह सिरोही प्रभारी साइबर सेल।
2. उप०नि॰ चंद्र प्रकाश यादव साइबर सेल।
3. मुख्य आरक्षी कुलदीप यादव साइबर सेल।
4. आरक्षी राजन यादव साइबर सेल।
5. आरक्षी अभिषेक चपराणा साइबर सेल।
6. आरक्षी गौरव त्रिपाठी साइबर सेल।
7. आरक्षी सुधाकर सिंह भदौरिया साइबर सेल ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button